window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कृति सैनन ने नहीं छोड़ी थी मलंग | T-Bharat
February 12, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कृति सैनन ने नहीं छोड़ी थी मलंग


पिछले हफ्ते मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म मलंग का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में दिशा पाटनी ने आदित्य रॉय कपूर के लव इंट्रेस्ट का किरदार निभाया है। ट्रेलर में दिशा काफी हॉट और बिंदास दिखाई दे रही हैं। हालांकि पहले ऐसी चर्चाएं सामने आई थीं कि इस रोल को पहले कृति सैनन को ऑफर किया गया था।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति फिल्म के लिए ऑरिजनल चॉइस थीं लेकिन उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी। अब इस मुद्दे पर मलंग के डायरेक्टर मोहित सूरी ने अपनी बात रखी है। मोहित ने कहा कि उन्होंने कृति से इस साइकलॉजिकल थ्रिलर के लिए कृति से संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि कृति ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ी थी और उनसे डेट्स भी मांगी गईं लेकिन अंत में बात नहीं बन पाई।
मोहित ने कहा कि मलंग में 4 ऐक्टर्स एक साथ काम कर रहे हैं ऐसे में सभी की डेट्स एक साथ मिलना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, एक डायरेक्टर के तौर पर मेरा काम ऐक्टर्स से संपर्क करना है। मैंने वही किया, लेकिन कृति के पास हाउसफुल 4 और पानीपत के भी ऑफर्स थे। मेरी फिल्म करने के लिए उनके 6 महीने बर्बाद हो जाते क्योंकि मैं दूसरे ऐक्टर्स की डेट्स पर भी काम कर रहा था।
मोहित ने बताया कि कृति वास्तव में मलंग करना चाहती थीं लेकिन उन्हें दूसरी फिल्म का चुनाव करना पड़ा और इसमें फिल्म छोडऩे जैसा कुछ भी नहीं है जैसा कि खबरों में बताया जा रहा है। बता दें कि मलंग में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।
००

news
Share
Share