बॉलिवुड में टाइगर श्रॉफ की गिनती मल्टीटैलंटेड ऐक्टर में की जाती है। पिछले साल आई उनकी फिल्म वॉर में ऐक्टिंग की काफी तारीफ हुई और अब ऐक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। वहीं टाइगर अपने स्टंट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और फोटोज और विडियोज शेयर करते रहते हैं।
टाइगर श्रॉफ फिल्म की शूटिंग के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीच पर खड़े होकर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की। इस पर ऐक्टर के फैंस ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया। वहीं, टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने तस्वीर पर फायर इमोजी बनाया।
डायरेक्टर अहमद खान के निर्देशन में बन रही बागी 3 का बड़ा हिस्सा सर्बिया में शूट में हो चुका है। यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के अलावा रितेश देशमुख प्रमुख भूमिका में हैं। कुछ दिन पहले फिल्ममेकर्स ने एक विडियो शेयर कर फिल्म में दिशा पाटनी को कास्ट करने की तरफ इशारा किया था।
००
टाइगर ने शेयर की शर्टलेट तस्वीर, दिशा ने किया यह कॉमेंट

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या