window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); नई पीढ़ी के लिए मिलकर करें, हरे भरे उत्तराखंड का निर्माणः महेंद्र भट्ट | T-Bharat
July 20, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

नई पीढ़ी के लिए मिलकर करें, हरे भरे उत्तराखंड का निर्माणः महेंद्र भट्ट


देहरादून,। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पौध लगाकर संगठन के बूथ स्तरीय वृक्षारोपण महाअभियान का आगाज किया हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामना देते हुए, आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण से समृद्ध उत्तराखंड निर्माण का आह्वाहन किया है।
इसी क्रम में उन्होंने प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि हरेला हमारी उत्तराखंड की परंपरा भी है, हमारा पर्व भी है, और भारतीय जनता पार्टी के वार्षिक 7 महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल है। संगठन ने पूरे प्रदेश के अंदर, हरेला के पर्व को बहुत ही उत्साह और व्यापक स्वरूप में मना रही है। देवभूमि में हरेला का पर्व, हमेशा से आकर्षक का केंद्र रहा है, जो समूचे देश समाज को प्रेरणा देता रहा है । हर वर्ष हरियाली का ये पर्व हम बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं और हमने प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करना है। पीएम मोदी द्वारा प्रेरित एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ यह वृक्षारोपण का हरेला का पर्व पूरे एक माह तक सांगठनिक कार्यक्रम की तरह चलेगा।

news
Share
Share