window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); नारी शक्ति वंदन (संशोधन) अधिनियम का विरोध करने वाले राहुल गांधी के दून आगमन पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन | T-Bharat
September 7, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

नारी शक्ति वंदन (संशोधन) अधिनियम का विरोध करने वाले राहुल गांधी के दून आगमन पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

देहरादून,। उत्तराखंड की मातृशक्ति ने देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन कर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की। नारी शक्ति वंदन (संशोधन) अधिनियम का विरोध करने वाले राहुल गांधी का उत्तराखंड की जनता और मातृशक्ति ने उत्तराखंड आने पर विरोध किया। सीएमआई चैक से रेसकोर्स बढ़ते हुए मातृशक्ति के विरोध प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने आराघर चैक में रोका। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ भावना डोभाल, महामंत्री हिमानी वैष्णवी, राज्य मंत्री विनोद उनियाल एवं मधु भट्ट, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची मातृशक्ति उपस्थित रही।

news
Share
Share