window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट | T-Bharat
May 23, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून,। होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 31 मई को मोथरोवाला में आयोजित होने वाले देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ट्रस्ट द्वारा समाज हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण में देवी अहिल्याबाई होलकर के ऐतिहासिक योगदान को भी याद किया।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन “देवी अहिल्याबाई होलकर उत्सव समिति, उत्तराखंड द्वारा किया जाएगा। जयंती के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड में इस स्तर पर यह पहला आयोजन है, जिसे अब हर वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।इस समारोह में उत्तराखंड के सभी विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी एडवोकेट पंकज होलकर तथा गौ, गंगा, गाँव और गायत्री संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

news
Share
Share