window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सोमेश्वर डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मंत्री रेखा आर्य ने मेधावियों को किया सम्मानित | T-Bharat
September 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सोमेश्वर डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मंत्री रेखा आर्य ने मेधावियों को किया सम्मानित

अल्मोड़ा,। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में आयोजित वार्षिकोत्सव 2025-26 समारोह में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची में छात्राओं की बड़ी संख्या देखकर खुशी होती है। यह शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की निरंतर प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं तथा प्रदेश सरकार भी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि छात्र जीवन में केवल विषयों का अध्ययन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सामाजिक अनुशासन, समर्पण, परिश्रमशीलता और देशभक्ति जैसे गुणों का विकास भी युवाओं में होना जरूरी है। रेखा आर्या ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महाविद्यालय के विकास एवं प्रगति के लिए निरंतर प्रयास किए हैं और जो लक्ष्य अभी अधूरे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आगे भी तत्परता से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. एके जोशी, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, कुंदन भंडारी, भुवन जोशी, खड़क सिंह नेगी, शंकर बिष्ट, कमल गिरी, धीरज जोशी, सुरेश बोरा, हरीश कुमार, प्रो. कमला धौलाखंडी, डॉक्टर सीपी वर्मा, डॉक्टर कंचन वर्मा, डॉक्टर राकेश पांडे, डॉक्टर भावना, नीरज पांडे, छात्रसंघ अध्यक्ष सलोनी भंडारी सहित छात्रसंघ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

news
Share
Share