रोमांटिक वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफूल में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री हरलीन सेठी का कहना है कि संवेदनशील होना, किसी व्यक्ति का कमजोर होना नहीं होता, बल्कि उससे उसकी ताकत का अंदाजा लगता है.
इन दिनों सिनेमा में दिखाए जाने वाले महिलाओं के किरदार में वास्तविकता अधिक होती है. इस बारे में बात करते हुए हरलीन ने कहा, इन दिनों, मैं महिलाओं को दृढ़ सोच, पेशे के प्रति उन्मुख होने के साथ ही उन्हें अपने संवेदनशील हिस्से को दुनिया से छिपाते हुए देखती हूं. लेकिन वे ऐसा क्यों करती हैं?
हरलीन ने आगे कहा, संवेदनशील होना आपको एक इंसान के तौर पर कमजोर नहीं बनाता है. आपके उस पहलू को सबसे सामने लाना गलत नहीं है. इसमें भी आपकी मजबूती झलकती है. मुझे नहीं लगता कि एक मजबूत महिला की परिभाषा बस इतनी है कि वह अपने लिए आवाज उठाए और जो आपकी आलोचना करते हैं उन्हें जवाब दें. आप एक ही समय में भावुक और मजबूत हो सकते हैं.
एकता कपूर द्वारा निर्मित इस शो के नए सीजन में विक्रांत मेस्सी, शीतल ठाकुर, मेहरजान माजदा, जितिन गुलाटी भी हैं. शो का नया सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर और ऑल्ट बालाजी पर 27 नवंबर से प्रसारित होगा. आपको बता दें कि हरलीन सेठी और विक्की कौशल को लेकर रिलेशनशिप की खबरे रह चुकी हैं. हालांकि फिल्म उरी की रिलीज के कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ गई थीं.
संवेदनशील होना कमजोर होना नहीं: हरलीन सेठी

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या