window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); पति पत्नी और वो में हटाया गया मैरिटल रेप पर कार्तिक आर्यन का विवादित डायलॉग | T-Bharat
February 12, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

पति पत्नी और वो में हटाया गया मैरिटल रेप पर कार्तिक आर्यन का विवादित डायलॉग


कुछ ही दिनों में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म पति पत्नी और वो रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है लेकिन फिल्म में कार्तिक आर्यन के एक मैरिटल रेप वाले डायलॉग पर काफी लोगों ने आपत्ति उठाई थी। अब फिल्म के मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि फिल्म से कार्तिक का यह विवादित डायलॉग हटा दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म प्रड्यूसर जूनो चोपड़ा ने कन्फर्म किया है कि लोगों कि भावनाओं को ध्यान में रखकर इस विवादित डायलॉग को हटा दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस डायलॉग की तीखी आलोचना हुई थी और कार्तिक आर्यन पर यह आरोप लगे थे कि वह मैरिटल रेप को मजाक में ले रहे हैं।
जूनो ने कहा, मेरे दादा (बीआर चोपड़ा) और मेरे पिता (रवि चोपड़ा) ने हमेशा सामाज से जुड़े मुद्दों पर फिल्में बनाई हैं जबकि मैंने ऐसी कोई फिल्म नहीं बनाई है। मैं सही काम करने में विश्वास करता हूं और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने इन लाइन्स को एडिट कर दिया है।
बता दें कि ट्रेलर में कार्तिक अपने दोस्त से बात करते हुए कहते हैं, बीवी से सेक्स मांग लें तो हम भिखारी। बीवी को सेक्स न दें तो हम अत्याचारी और किसी तरह जुगाड़ लगा के उससे सेक्स हासिल कर लें तो बलात्कारी भी हम हैं। बता दें कि इस डायलॉग पर एक इंटरव्यू में भूमि पेडनेकर ने भी माफी मांगी थी। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

news
Share
Share