देहरादून,। दो दशकों के सफ़र, लाखों वॉर्डरोब का हिस्सा बनने और अनगिनत स्टाइल पलों को रचने के बाद, मैक्स फ़ैशन ने अपनी 20वीं सालगिरह को एक यादगार उत्सव में बदल दिया। भारत के सबसे प्रतिष्ठित रनवे, ’लैक्मे फ़ैशन वीक’ पर मैक्स ने महज़ एक शो नहीं, बल्कि एक शानदार फ़ैशन पार्टी पेश की। शो में प्रदर्शित किए गए 35 लुक्स पारंपरिक फ़ैशन से कहीं आगे थे। यह आधुनिक भारत के उस युवा चेहरे की झलक थी जो प्रयोगधर्मी है, आत्मविश्वासी है और अपनी पसंद को लेकर पूरी तरह बेबाक है। मंच पर तीन चमकते सितारों कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी और अलाया एफ की मौजूदगी ने ऊर्जा को दोगुना कर दिया। तीन अलग अंदाज़, लेकिन संदेश एक ’फ़ैशन सबके लिए’। शो की शुरुआत बेहद रोमांचक रही, जब सिद्धांत चतुर्वेदी ने रनवे पर कदम रखा और माहौल को एक शानदार परफ़ॉर्मेंस में बदल दिया।
मैक्स फ़ैशन के सीईओ, सुमित चंदना ने कहा, “भारत में 20 साल का सफ़र पूरा करना मैक्स फ़ैशन के लिए एक बेहद गर्व का क्षण है। भारत हमेशा से एक जीवंत और अभिव्यक्तिपूर्ण फ़ैशन बाज़ार रहा है। इन वर्षों में हम उस पीढ़ी के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े हैं, जो आत्मविश्वास, अपनी पहचान और एक बेफ़िक्र अंदाज़ के साथ स्टाइल को अपनाती है। लैक्मे फ़ैशन वीक के इस प्रतिष्ठित रनवे पर इस जश्न को लाना, हमारी इस उपलब्धि को मनाने का सबसे उपयुक्त और शानदार तरीक़ा है
Her khabar sach ke sath

More Stories
प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेगे आंगबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार
राज्य कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
एडिफाई स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित