window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); एडिफाई स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित | T-Bharat
March 24, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

एडिफाई स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित

देहरादून,। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह अत्यंत भावनात्मक, गरिमामय और यादगार वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह में कक्षा तृतीय और कक्षा पंचम के छात्रों ने भाग लिया। यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन की उस महत्वपूर्ण यात्रा का उत्सव था, जिसमें उनके सपनों, संघर्षों और सफलताओं की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसने वातावरण को पवित्र और प्रेरणादायक बना दिया। विद्यालय के निदेशक महोदय  एडवोकेट पंकज होलकर  ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने, असफलताओं से सीख लेने और अपने मूल्यों को सदैव बनाए रखने की सीख दी। विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, तो उनके चेहरे पर मेहनत का संतोष और सफलता की चमक साफ झलक रही थी। यह पल न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी अत्यंत गर्व का था।
विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के समर्थन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह संस्था उनके जीवन की मजबूत नींव है, जो उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति देगी। समारोह के दौरान प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। नृत्य, संगीत ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को भी उजागर किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका हरलीन कौर चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने संस्थान का नाम रोशन करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। यह दिन सभी के हृदय में एक अमिट स्मृति के रूप में सदैव जीवित रहेगा।

news
Share
Share