देहरादून,। स्वास्थ्य और फिटनेस देहरादून, उत्तराखण्ड सहित सभी भारतीयों की प्राथमिकता बन गई है। वजन नियंत्रण और संतुलित आहार के संकल्प के बीच, कैलिफोर्निया बादाम अब सुबह की दिनचर्या और नाश्ते में प्रमुख रूप से शामिल हो रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, भारतीय उपभोक्ता अब धीरे-धीरे स्वास्थ्यपूर्ण विकल्प अपनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसमें नियमित व्यायाम और पोषक तत्वों से भरपूर आहार शामिल हैं, जो लंबे समय तक ऊर्जा और भलाई बनाए रखते हैं।
कैलिफोर्निया बादाम 15 आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिनमें हेल्दी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक शामिल हैं। न्यूनतम प्रक्रिया के साथ तैयार किए जाने के कारण ये रोजाना के आहार में आसानी से शामिल हो जाते हैं।
न्यूट्रीशन कंसल्टेंट शीला कृष्णास्वामी का कहना है कि लोग अब जल्दी नतीजे देने वाले उपायों के बजाय विश्वसनीय विशेषज्ञों और न्यूट्रिशनिस्ट पर भरोसा कर रहे हैं। रितिका समद्दार, मैक्स हेल्थकेयर की रीजनल हेड डायटेटिक्स, ने बताया कि बादाम पेट भरे रखने, भूख नियंत्रित करने और पोषण संतुलित रखने के लिए आदर्श हैं।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश