window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मोदी,ओडिशा में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जाएंगे | T-Bharat
March 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मोदी,ओडिशा में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जाएंगे

भुवनेश्वर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर यहां आएंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने के बाद, मुख्य सचिव एपी पाधी ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार को मिली सूचना के अनुसार, मोदी 15 अप्रैल की शाम यहां आएंगे और अगले दिन शाम को वापस लौट जाएंगे।

हवाई अड्डा पहुंचने के बाद, वह राजभवन जाएंगे। रात को वहीं रूकेंगे। वह जनता मैदान जाएंगे, जहां भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, वह अगले दिन भी बैठक में भाग लेंगे, उसके बाद शाम को गुजरात के सूरत रवाना हो जाएंगे। पाधी ने कहा कि माओवादियों के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री को जहां-जहां जाना है, उन स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मोदी के अलावा, 24 से ज्यादा मंत्री, करीब 10 राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी भुवनेश्वर बैठक में शामिल होंगे।

news
Share
Share