window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सरकार गठन को लेकर गहराया संकट, भाजपा बोली- नहीं बनाएंगे सरकार | T-Bharat
January 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सरकार गठन को लेकर गहराया संकट, भाजपा बोली- नहीं बनाएंगे सरकार

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर संकट और गहरा हया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने से मना कर दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा नेताओं के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर इस बात की जानकारी दी। राज्यपाल से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हम राज्य में सरकार नहीं बनाएंगे।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यपाल से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना सकती है।

उन्होंने कहा कि हमें (भाजपा-शिवसेना) एक साथ काम करने के लिए जनादेश मिला था। अगर शिवसेना इसका अनादर करना चाहती है और कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाना चाहती है, तो हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

राज्यपाल ने दिया था न्योता

शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फड़नवीस को सरकार बनाने का निमंत्रण भेजा था। जिसके बाद रविवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलने पहुचे। उन्होंने राज्यपाल को बताया की भाजपा महाराष्ट्र में अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।

भाजपा-शिवसेना में तकरार

बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से ही भाजपा और शिवसेना में तकरार शुरू हो गई थी। चुनाव में भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली। नतीजों के बाद से ही शिवसेना लगातार सीएम पद को लेकर 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी हुई है।

news
Share
Share