window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस | T-Bharat
September 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

देहरादून,। वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया।
इस अवसर पर वन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तदोपरांत भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् की महानिदेशक कंचन देवी, वन अनुसंधान संस्थान निदेशक डा. रेनू सिंह, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक-डा. जगमोहन शर्मा, केन्द्रीय राज्य वन सेवा अकादमी के प्रिसिपल द्वारा श्रद्वांजली दी गई तथा श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। वन शहीद दिवस के इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् एवं वन अनुसंधान संस्थान के अधिकारी, वैज्ञानिक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के प्रोबेशनर्स तथा केन्द्रीय राज्य वन सेवा अकादमी के ट्रेनीज द्वारा भी वन शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए।

news
Share
Share