देहरादून,। जु-जित्सू में भारत का नाम रोशन करते हुए हल्द्वानी की नव्या पांडे ने इतिहास रच दिया है। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित नौवीं एशियन जु-जित्सू चौंपियनशिप में नव्या ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में गर्व की लहर दौड़ गई है। नव्या पांडे जु-जित्सू खिलाड़ी के रूप में एशियन चौंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनी हैं।
नव्या की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं उन्हें फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने नव्या से शीघ्र ही मुलाक़ात करने की भी बात कही। नव्या ने इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार द्वारा दी गई नौकरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। बता दें कि पिछले वर्ष नव्या पांडे को खेल कोटे के तहत उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में नौकरी दी थी। नव्या का प्रदर्शन राज्य के अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगा। वहीं सरकार द्वारा उठाया गया कदम अब अच्छे नतीजे भी देने लगा है जो युवाओं में खेलों के प्रति सकारामत्क ऊर्जा का संचार भी करेगा।
Her khabar sach ke sath


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक