window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मंत्री जोशी ने किया देहरादून के विवेक विहार जाखन में टिन शेड़ एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास | T-Bharat
May 11, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मंत्री जोशी ने किया देहरादून के विवेक विहार जाखन में टिन शेड़ एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

देहरादून,। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 06 दून विहार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिव मंदिर के टिन शेड एवं सौन्दर्यकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की सुविधा और मूलभूत सुविधाओं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि टीन शेड से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार जन भावनाओं के अनुरूप कार्य किया जा रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जितनी भी योजनाएं है, गरीब असहाय लोगों को केंद्रित कर बनाई गई है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता युक्त और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, मण्डल मंत्री भावना बिष्ट, मण्डल कोषाध्यक्ष किरण पासवान, डॉ. रेखा राजपूत, विजेन्द्र उनियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

news
Share
Share