देहरादून,। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी उमा चौहान का आज आकस्मिक निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्होंने परिवारिक दायित्व के साथ-साथ एक शिक्षक के रूप में समाज में शानदार योगदान दिया। भाजपा नेताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। अंतिम यात्रा मोक्ष धाम हरिद्वार को मनवीर चौहान के निवास बलबीर रोड देहरादून से प्रातः 9.00 बजे प्रस्थान करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

More Stories
उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त
मुख्यमंत्री ने नंदा की चैकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण