window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी | T-Bharat
May 19, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी

देहरादून,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे सांस्कृतिक मूल्यों, सत्कर्म, दान और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।
राज्यपाल ने कहा कि यह दिन और भी विशेष हो जाता है क्योंकि इसी पुण्य तिथि पर गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजन के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलते हैं और देवभूमि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ होता है। राज्यपाल ने सभी तीर्थयात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की है।

news
Share
Share