window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); शिवपाल यादव,भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं | T-Bharat
June 18, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

शिवपाल यादव,भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं

मथुरा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के एक दिन बाद भाजपा में शामिल होने की बात से इंकार किया है। मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

गुरुवार को वृन्दावन में कृष्ण गोपाल पीठ में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री से यह एक शिष्टाचार भेंट थी और इसे दूसरे तरीके से नहीं लेना चाहिए।’’ शिवपाल ने यह भी कहा कि वह कोई और पार्टी नहीं बना रहे हैं और वह समाजवादी पार्टी के ‘सच्चे सिपाही’ हैं।

news
Share
Share