देहरादून,। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि संसद परिसर में हुई मुलाकात में समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस शिष्टाचार भेंट में उत्तराखंड में सरकार द्वारा चलाई जा रही कई जनहित की योजनाओं पर मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी। इसके अलावा संसद परिसर में लोकसभा महासचिव और पूर्व में उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे उत्पल कुमार सिंह से भेंट कर मंत्री रेखा आर्य ने उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उत्पल कुमार ने संविधान की मूल प्रति व उसका कैलेंडर मंत्री को भेंट किया।
Her khabar sach ke sath

More Stories
उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त
मुख्यमंत्री ने नंदा की चैकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण