window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); चढ़ने लगा होली का रंग | T-Bharat
July 31, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

चढ़ने लगा होली का रंग

नैनीताल,। पहाड़ों में महिलाओं पर होली का रंग चढ़ने लगा है। महिलाएं अपने-अपने तरीके से होली मना रही है। डांस, गाना, मस्ती, नाटक और बहुत कुछ. महिलाएं पूरे तरीके से रंगों में सराबोर नजर आ रही हैं। सरोवर नगरी नैनीताल में महिलाओं में अभी से होली का रंग चढ़ने लगा है। महिलाएं घरों से निकलकर होली का जश्न मना रही हैं। नैनीताल की सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में शहर के विभिन्न स्थानों में कुमाऊंनी होली का आयोजन किया गया। इसमें नैनीताल शहर भर की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
होली गायन की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। उसके बाद क्लब के सदस्यों ने गीत गाए और रंग खेले. विभिन्न समूह की महिलाओं द्वारा ऐसी बंसी बजाई घनश्याम ने होली खेलन कैसे जाऊं सखी रे जैसे होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न स्वांग भी किए।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल ने बताया उनके द्वारा लोक संस्कृति को बढ़ावा देने और स्कूली छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल होली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। सप्ताह भर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होली कार्यक्रम का आयोजन हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाएं और स्कूली बच्चे जमकर इनका आनंद उठा रहे हैं। इस कार्यक्रम में होली के दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहीं दूसरी ओर संस्कृति और साहित्य को समर्पित उत्तराखंड की पांच महिला होलियारों को सम्मानित किया गया।

news
Share
Share