window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); फरार चल रहा चोर गिरफ्तार, माल बरामद | T-Bharat
July 31, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

फरार चल रहा चोर गिरफ्तार, माल बरामद

देहरादून,। दून पुलिस ने पिछले डेढ़ साल से फरार 10 हजार के इनामी चोर को पंजाब के भटिंडा से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल ही है। आरोपी के कब्जे से दो अलग-अलग वारदातों में चुराई गयी जुवैल्री बरामद हुई है। आरोपी के फरार होने के बाद दून के. एसएसपी ने आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सेलाकुई के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने 25 अक्टूबर 2023 को थाने में लिखित शिकायत दी थी। सुरेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर नगदी और ज्वेलरी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बंटी नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था, जो पौंटा साहिब के हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। उसी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि इस वारदात के जितेंद्र शर्मा निवासी हरियाणा भी शामिल था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। हालांकि आरोपी भी लगातार पुलिस के बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस ने बताया कि लगातार आरोपी जितेंद्र शर्मा के पीछे लगी हुई थी। इस दौरान पुलिस को खबर मिली कि आरोपी भटिंडा में विशाल शर्मा के नाम से रह रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम को भटिंडा रवाना किया गया। पुलिस की टीम ने आरोपी को भटिंडा से गिरफ्तार किया और उसे देहरादून लेकर आई। आरोपी का निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई करीब दो लाख बीस हजार रुपए की ज्वैलरी बरामद की है।

news
Share
Share