window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); स्विस बैंक की गोपनीयता का युग समाप्त, स्विट्जरलैंड आज देगा भारतीयों के खातों की जानकारी | T-Bharat
June 21, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

स्विस बैंक की गोपनीयता का युग समाप्त, स्विट्जरलैंड आज देगा भारतीयों के खातों की जानकारी

नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड रविवार को नई दिल्ली में कर अधिकारियों को भारतीयों के स्विस बैंक खातों की जानकारी उपलब्ध करा देगा। दोनों देशों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान तेज हो गया है। इस कदम के बारे में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि कालेधन के खिलाफ सरकार की लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। स्विस बैंक की गोपनीयता का युग सितंबर से समाप्त हो जाएगा। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नियम तैयार करता है।

 

 

29 और 30 अगस्त के बीच स्विट्जरलैंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व सचिव एबी पांडे, सीबीडीटी चेयरमैन पीसी मोड्य और सीबीडीटी सदस्य (विधायी) अखिलेश रंजन से मुलाकात की थी। अंतरराष्ट्रीय वित्त के लिए सचिवालय में कर विभाग के उप प्रमुख निकोलस मारियो लूस्कर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आया था। साझा रिपोर्टिग मानक के प्रावधानों के तहत वित्तीय खातों के संबंध में सूचना का आदान-प्रदान सितंबर से शुरू हो जाएगा।

 

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा है, ‘स्विट्जरलैंड में भारतीयों के सभी वित्तीय खातों के संबंध में भारत को वर्ष 2018 की सूचनाएं मिल जाएंगी।’ इसमें 2018 के दौरान बंद किए गए खातों की भी जानकारी शामिल होगी।

news
Share
Share