window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); उत्तराखंड 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच राष्ट्रीय खेल करवाने के लिए तैयार | T-Bharat
March 22, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

उत्तराखंड 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच राष्ट्रीय खेल करवाने के लिए तैयार

देहरादून,। राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक बार फिर दोहराया कि राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड राज्य पूरी तरह से तैयार है। आज उन्होंने एसीईओ राष्ट्रीय खेल सचिवालय/निदेशक खेल विभाग को यह निर्देशित किया कि भारतीय ओलंपिक संघ को यह सूचित कर दें कि, 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने के लिए राज्य की तैयारी पूर्ण हैं।
जिसके क्रम में भारतीय ओलंपिक संघ को ईमेल के माध्यम से यह सूचित किया गया है कि उत्तराखंड राज्य 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने हेतु तैयार हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम इस आयोजन की अभूतपूर्व मेजबानी करेंगे और हमारा उत्तराखंड हर मानक पर खरा साबित होगा।

news
Share
Share