श्रीनगर। रात के समय दुर्घटनाओं को रोकने की दृष्टि से देवप्रयाग पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक नवंबर से रात में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उठाया गया है। केवल आपातकालीन सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगी।
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि देवप्रयाग ऋषिकेश हाईवे पर रात्रि के समय आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। हादसे में कई लोग जान गवां चुके हैं। जिसको रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देश पर एक नवंबर से रात में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगी। इस फैसले से यात्री यात्रा से पहले अपने रात्रि पड़ाव को चिन्हित कर सकेंगे। लोग यदि रात्रि को सफर करने की सोच रहे हैं तो वो ऋषिकेश, श्रीनगर, देवप्रयाग में रुक जाए, वरना उन्हें फजीहतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि देवप्रयाग ऋषिकेश हाईवे पर रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी।
स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं उन्होंने दीपावली पर्व पर व्यापारियों से चिन्हित स्थान पर ही पटाखे बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकानों से पटाखे ना बचे, पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी।
/
एक नवंबर से देवप्रयाग-Rishikesh हाईवे पर रात को नहीं चलेंगे वाहन

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश