देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के संगठन को बढ़ाने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही हैं जिसके अन्तर्गत लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को मजबूत करने के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी शंकर गोस्वामी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनोज चौधरी (गढ़वाल मण्डल), सुशील खत्री (कुमाऊँ मण्डल) के साथ-साथ संगठनात्मक जिलों के अंतर्गत क्रमशः देहरादून महानगर-संजय क्षेत्री, पछवादून-मुख्तार अहमद,रुड़की-अमजद उस्मानी, परवादून-नुटन ऑस्टिन, हरिद्वार-अक्षय सैनी, रुद्रपुर-जावेद मलिक,हल्द्वानी-फैजल अली अब्बासी, चमोली-दिलबर सिंह फर्स्वाण, नैनीताल-विनोद कुमार,पिथौरागढ़-कपिल देव सहित विभिन्न मोर्चाे सहित प्रदेश स्तर पर भी सैकड़ो नियुक्तियों की गई हैं जिससे आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष एस. एस. कलेर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी को अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में जिम्मेदारी से काम तय समय पर पूर्ण करने का आह्वान किया।
Her khabar sach ke sath


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक