देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस विभागान्तर्गत वर्तमान समय तक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं अति उत्कृष्ट सवा पदक प्रदान किये जाते हैं। पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रदान किये जाने वाले उक्त पदकों को संशोधित/पुर्ननिर्धारित करते हुये पदक डिस्क प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क गोल्ड व पुलिस महानिदेशक का प्रशिस्त डिस्क सिल्वर प्रदान किया जाएगा। उपरोक्त पदक/डिस्क हेतु तैयार एसओपी में राजपत्रित एवं अराजपत्रित पुलिस अधिकारी, कार्यालय स्टाफ एवं फील्ड स्टाफ तथा हाई एल्टीट्यूड क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों हेतु भी पदक/डिस्क की संख्या निर्धारित की गई है।
Her khabar sach ke sath


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक