window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, चकमा देकर हुए फरार | T-Bharat
February 11, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, चकमा देकर हुए फरार

बिहार के मोकामा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस शनिवार देर रात उनके सरकारी आवास पहुंची। इसकी भनक लगते ही वे फरार हो गए। …

 

पटना, एएनआइ। बिहार के मोकामा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस शनिवार देर रात उनके सरकारी आवास पहुंची। अनंत सिंह को जब इसकी भनक लगी, तो वे फरार हो गए। गौरतलब है कि पुलिस ने शुक्रवार को उनके आवास पर छापेमारी कर एक एके-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद किया था।

केयरटेकर सुनील राम गिरफ्तार

पटना पुलिस ने अनंत के फरार होने की जानकारी देते हुए बताया कि हमने उनकी पत्नी से बातचीत,लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी, हम आगे की कार्रवाई करेंगे। इससे पहले इसी मामले में घर के केयरटेकर सुनील राम को शनिवार के दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसे पुलिस ने पिछले रविवार को ही हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

विधायक और केयरटेकर समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज

इसी मामले में विधायक अनंत सिंह और केयरटेकर सुनील राम सहित अन्य अज्ञात लोगों पर बाढ़ थाने में कांड संख्या 389/19 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें आइपीसी की धारा 414, आ‌र्म्स एक्ट, 13 यूएपीए (अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) के अलावा 3/4 विस्फोटक अनिधियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह को केस का अनुसंधानकर्ता बनाया गया है।

 

UAPA Act के तहत हो सकती है कार्रवाई

विधायक अनंत सिंह के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA Act)  के तहत केस भी दर्ज हुआ है। हाल में केंद्र सरकार ने इस अधिनियम में संशोधन किया है। नए कानून के मुताबिक आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका के आधार पर संगठन के अलावा किसी व्यक्ति को भी आतंकी घोषित किया जा सकता है। इसकी जांच इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी भी कर सकता है।

 

AK-47 के साथ ही मैगजीन और गोलियां बरामद

गौरतलब है कि शुक्रवार को बाहुबली विधायक अनंत सिंह के नदावां स्थित घर पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान AK-47 के साथ ही मैगजीन और गोलियां बरामद की गईं। इसके अलावा हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि विधायक के घर से और दूसरे ठिकानों से हथियारों का मूवमेंट किया जाना है। कुछ दिनों पहले भी हथियारों का मूवमेंट किया गया था। प्रतिबंधित हथियारों के मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।

news
Share
Share