हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत फेक वीडियो जारी कर विरोधियों ने उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है।
उमेश कुमार ने दावा किया कि महिला की याचिका पर न्यायालय ने वीडियो वायरल करने वाले लोगों को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से वीडियो को हटाने आदेश दिया है। उमेश कुमार ने कहा कि उनकी और से भी वीडियो वायरल करने वालों को मानहानि का नोटिस भेजा जा रहा है। उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
उमेश कुमार ने कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है। चाहे कोई कितनी भी साजिश कर ले। वह समाजसेवा के अपने दायित्व को निभाते रहेंगे। गौरतलब है कि उमेश कुमार द्वारा शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान पर 121 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है।

More Stories
तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं