देहरादून। कोतवाली के हरबर्टपुर क्षेत्र में सरस्वती विहार हरिपुर में शिव मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दानपात्र भी बरामद किया।
बता दें कि रविवार को मंदिर पुजारी रामचंद्र पुत्र पित्रेश्वर प्रसाद निवासी लाइन जीवनगढ़ विकासनगर ने हरबर्टपुर चौकी में चोरी की तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि 20 अप्रैल की रात में शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दानपात्र चोरी कर लिया। इसमें पिछले आठ माह के चढ़ावे के पैसे थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने हरबर्टपुर क्षेत्र से एक युवक को शक के आधार पर दबोचा। उसके पास से चोरी किया गया दानपात्र मय 3882 रुपये, ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद कर लिया।
आरोपित ने अपनी पहचान राजू उर्फ जुरांट पुत्र स्व. संपतराम निवासी बैरागीवाला सहसपुर के रूप में बताई। कोतवाल महेश जोशी के अनुसार आरोपित के खिलाफ वर्ष 2009 से 2017 तक बलवे, शस्त्र अधिनियम व चोरी आदि के तीन मामले दर्ज हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
कृषि मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
रेशम उत्पादन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएः मंत्री जोशी