window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); रोडवेज की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, पढ़िए पूरी खबर | T-Bharat
May 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

रोडवेज की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, पढ़िए पूरी खबर

हरिद्वार।  अस्पताल में भर्ती चचेरे भाई से मिलकर घर लौट रहे स्कूटी सवार भाई-बहनों को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे स्कूटी चला रहे भाई की मौत हो गई। जबकि दोनों बहने घायल हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात कनखल क्षेत्र में हाईवे पर सिंहद्वार के पास हुआ। गलत दिशा से गाड़ी चला रहा स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया जबकि रोडवेज बस और स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

पुलिस का मुताबिक, ज्वालापुर के मोहल्ला कैथवाड़ा निवासी खलीक मंसूरी का बेटा जैद कुछ दिन से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती है। खलीक के चचेरे भाई ग्यास मंसूरी का बेटा आदिल मंसूरी अपने दो बहनों बुशरा और शाजिया को स्कूटी पर लेकर जैद को देखने जौलीग्रांट गया था। बीती रात तीनों वापस लौट रहे थे।

बस चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर

सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास एक रोडवेज बस भी हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जा रही थी। तभी एक स्कॉर्पियो अचानक स्कूटी और बस के सामने आ गई। जिसको बचाने के चक्कर में बस चालक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि हादसे में स्कूटी सवार आदिल पुत्र ग्यास उम्र 24 वर्ष, उसकी बहन बुशरा पत्नी साजिद उम्र 28 वर्ष व शाजिया पुत्री ग्यास उम्र 32 वर्ष घायल हो गए।

उपचार के दौरान घायल आदिल की मौत

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों घायल भाई-बहनों को भूमानन्द चिकित्सालय ज्वालापुर में भर्ती कराया। उपचार के दौरान घायल आदिल की मौत हो गई। बताया कि स्कॉर्पियो की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।

news
Share
Share