ऋषिकेश: लक्ष्मणझूला के मस्तराम बाबा घाट पर नहाते समय एक महिला गंगा में डूब गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम महिला की खोजबीन में जुटी है।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मंगलवार की सुबह लक्ष्मणझूला थाने से सूचना मिली कि मस्तराम बाबा घाट पर एक महिला गंगा में डूब गई है। मौके पर मौजूद महिला के साथियों ने बताया कि अहमदाबाद गुजरात निवासी नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे गंगा में स्नान के लिए आई थी।
स्नान के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में कुछ दूर तक बहने के बाद डूब गई। एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुटी है। फिलहाल महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि महिला यहां पिछले कुछ समय से एक आश्रम में ठहरी थी।


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक