मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है।
इसके अलावा राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति की नियमावली को मंजूरी मिल सकती है। जिसमें नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पंजीकरण अनिवार्य होगा। आईटी विभाग के ढांचे का पुनर्गठन, प्रदेश में नौ स्थानों पर नई टाउनशिप बसाने, विधानसभा सचिवालय भर्ती एवं सेवा नियमावली का प्रस्ताव भी कैबिनेट में चर्चा के लिए रखा जाएगा।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री
बास्केटबॉल टूर्नामेंट में द पेसल वीड स्कूल पाँच मुकाबले जीतकर चैंपियन बना
आयुक्त गढ़वाल ने सहसपुर में विशेष शिविरों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य की प्रगति जानी