window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); शिवपाल यादव ने जारी किया अपना चुनाव चिन्ह | T-Bharat
August 8, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

शिवपाल यादव ने जारी किया अपना चुनाव चिन्ह

दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है कि यूपी में इस समय चुनावी तैयारियां बहुत ही जोरों से चल रही है, इसी बीच शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी समाजवादी सेकुलर मोर्चा का चुनाव निशान भी जारी कर दिया.

आपको बता दें कि शिवपाल चाचा जी ने कुछ दिनों पहले अपनी अलग पार्टी बनाई थी और उस पार्टी का नाम सेकुलर मोर्चा रखा था, बहुत दिनों से सभी इस बात के इंतजार में थे कि शिवपाल यादव अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या रखेंगे, इसी बीच शिवपाल यादव ने बुलेट मोटरसाइकिल को अपना चुनाव चिन्ह रखा है.

आपको बता दें कि अखिलेश यादव का चुनाव चिन्ह साइकिल है, ऐसे में शिवपाल यादव ने बुलेट को अपना चुनाव चिन्ह बना कर एक बार फिर यह साबित कर दिया कि, अभी भी उनके मन में सपा पार्टी को लेकर कहीं ना कहीं नाराजगी जरूर है, तभी तो उन्होंने अपना चुनाव चिन्ह बुलेट मोटरसाइकिल रखा है, शिवपाल यादव ने अपना चुनाव चिन्ह कल शाम को अपनी पार्टी कार्यालय से वार्ता कर सभी कार्यकर्ताओं की राय लेकर ही जारी किया.

सूत्रों की मानें तो जल्द शिवपाल यादव के नए चुनाव चिन्ह के साथ ही पोस्टर भी बनने वाले हैं, जो उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगा दिए जाएंगे, दोस्तों आपकी क्या राय है शिवपाल का चुनाव चिन्ह कहीं ना कहीं अखिलेश यादव से नाराजगी दर्शाता है, आप अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर लिखें

news
Share
Share