window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); दुष्कर्म मामले की फिर खुली रोनाल्डो की फाइल | T-Bharat
September 25, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

दुष्कर्म मामले की फिर खुली रोनाल्डो की फाइल

लास वेगास । लास वेगास में पुलिस ने पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ दायर दुष्कर्म मामले की फाइल फिर से खोल दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने रोनाल्डो के खिलाफ मामला दर्ज करने वाली अमेरिका महिला के निवेदन पर इस मामले को फिर से शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका की एक महिला ने रोनाल्डो पर 2009 में उनके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके कारण रोनाल्डो विवादों से घिर गए।

पुलिस ने नए एक बयान में कहा, सितम्बर, 2018 को हमने इस मामले को फिर से खोल दिया है और हमारे जासूस पीडि़त द्वारा दी गई जानकारियों के तहत इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। इस मामले में जांच जारी है। ऐसे में इस समय आगे की कोई भी जानकारी देना सही नहीं होगा।

news
Share
Share