रुद्रप्रयाग: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सपरिवार ने आज सुबह बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। केदारनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वागत करते हुए केदारनाथ का प्रसाद, भस्म, रूद्राक्ष माला भेंट की।
भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के पश्चात मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र, तुलसी माला भेंट की।
इस अवसर पर यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा,मंदिर समिति बदरीनाथ के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी तथा मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।
राज्यपाल ने अपने संदेश में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ की यात्रा व्यवस्थाओं हेतु प्रदेश सरकार एवं मंदिर समिति की प्रशंसा की। कहा कि वह श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन से अविभूत हैं।

More Stories
रेडियो आज भी जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का प्रभावी माध्यमः सीएम
राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः जोगदंडे
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कांवड़ उठाएंगी मंत्री रेखा आर्या