मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें विभिन्न विभागों के प्रस्तावों के साथ मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। राज्य सचिवालय में यह बैठक सुबह 11.30 बजे से होगी। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में बीआरसी व सीआरसी के 955 पदों को आउटसोर्स भरने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।
बैठक में विधानसभा में भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन का विषय भी कैबिनेट में आ सकता है। साथ ही इलेक्ट्रानिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन, उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी, स्वरोजगार के लिए महिलाओं को सस्ती दरों पर लोन, अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी व नमक के प्रस्ताव पर भी विचार होने की संभावना है।

More Stories
15 से 20 जून तक देहरादून में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और शिविरों का आयोजन
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया
अकुम्स ने ‘कमाई-पढ़ाई योजना’ की शुरुआत की, युवाओं को पढ़ाई के साथ कमाई का दे रहा अवसर