window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); राम मंदिर के पुजारी के बाद अब चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- RSS ने नहीं की निंदा | T-Bharat
March 21, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

राम मंदिर के पुजारी के बाद अब चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- RSS ने नहीं की निंदा

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आशीर्वाद देने के बाद अब राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा की प्रशंसा की जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा क‍ि आरएसएस ने भारत जोड़ो यात्रा की कभी निंदा नहीं की।

राहुल देश के लिए पैदल चलने वाला नौजवान- चंपत राय

चंपत राय ने कहा क‍ि राहुल गांधी को ‘देश के लिए पैदल चलने वाला नौजवान’ बताते हुए कहा, ‘मैं उनके इस कदम की सराहना करता हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं आरएसएस का कार्यकर्ता हूं और आरएसएस ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की।’ राम मंदिर न्यास के महासचिव चंपत राय ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वह खराब मौसम में चल रहे हैं और इसकी सराहना की जानी चाहिए। उनकी टिप्पणी मंगलवार को राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा यात्रा के लिए गांधी को आशीर्वाद देने के एक दिन बाद आई है।

वरिष्ठ ट्रस्टी गोविंद देव गिरी ने भी की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना

राम मंदिर ट्रस्ट के एक अन्य वरिष्ठ ट्रस्टी गोविंद देव गिरी ने भी भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा क‍ि मैं भगवान राम से उन्हें आशीर्वाद देने की प्रार्थना करता हूं ताकि राष्ट्र एकजुट, मजबूत और सामंजस्यपूर्ण बना रहे। भारत जोड़ो एक अच्छा नारा है और भारत को एकजुट होना चाहिए।

news
Share
Share