window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); बॉलीवुड की नायिकाओं को देखकर हैरान लिसा हेडन | T-Bharat
February 12, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

बॉलीवुड की नायिकाओं को देखकर हैरान लिसा हेडन

आयशा, च्ीन और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री लिसा हेडन बॉलीवुड की नायिकाओं को देखकर हैरान हैं कि वह हर तरह की कहानियों और किरदारों के लिए तैयार रहती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें बॉलीवुड की नायिका के रूप में होना मुश्किल लगता है? इस पर लिसा ने आईएएनएस से कहा, मैं बॉलीवुड की नायिकाओं को लेकर पूरी तरह निश्चित नहीं हूं क्योंकि इन दिनों ऐसी कई फिल्में और भूमिकाएं आ रही हैं।
उन्होंने कहा, मैंने अब तक जितनी फिल्में की हैं, उनसे खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में अधिक से अधिक फिल्में मिलेगी। लिसा ने 2010 की फिल्म आयशा में सहायक भूमिका के साथ अभिनय की शुरूआत की और इसमें हाउसफुल 3 भी शामिल है। अपने अब तक के करियर के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक जो कुछ भी किया है, उससे बहुत खुश हैं।

news
Share
Share