आलिया भट्ट बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्होंने अपने दम पर अपने करियर को एक नई ऊंचाई दी है। उनकी आखिरी रिलीज़ फिल्म राजी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब कन्फर्म हो गया है कि आलिया अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म सडक़ 2 में लीड किरदार में नजर आएंगी और इसी के साथ बाप-बेटी की एकसाथ बॉलिवुड में यह पहली फिल्म हो जाएगी।
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट भी काम करेंगी, लेकिन वह ऐक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर की कुर्सी पर मौजूद रहेंगी। इससे पहले उन्होंने संजय दत्त के साथ महेश भट्ट की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें दत्त अपना शिवा वाला टैटू दिखाते नजर आ रहे थे।
रिपोर्ट्स की मानें तो महेश भट्ट ने बताया है कि ऑरिजनल फिल्म सडक़ में नजऱ आ चुके 32 वर्षीय संजय दत्त इस फिल्म में भी 54 साल के रवि की भूमिका में ही नजर आएंगे।
संजय दत्त पहले भी कह चुके हैं कि इस फिल्म से वह इमोशनली कनेक्टेड हैं।
कन्फर्म, महेश भट्ट की सडक़ 2 में होंगी बेटी आलिया भट्ट

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या