window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी ऋतिक-सैफ की फिल्म | T-Bharat
March 22, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी ऋतिक-सैफ की फिल्म

दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी ऋतिक-सैफ की फिल्म

दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी ऋतिक-सैफ की फिल्म

Bollywood: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म विक्रम वेधा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गायत्री पुस्कर के निर्देशन में बनी यह गैंगस्टर ड्रामा फिल्म फैन्स को बहुत पसंद आ रही है। क्रिटिक्स के साथ-साथ विक्रम वेधा को फैन्स के भी जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं। ट्विटर पर लोग ऋतिक और सैफ की फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि विक्रम वेधा साल 2017 में आई साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतूपति की जोड़ी ने सबके होश उड़ा दिए थे, ऐसे में ऋतिक की फिल्म से मेकर्स के साथ-साथ फैन्स को भी बड़ी उम्मीदें थीं। यहां देखें ऋतिक और सैफ अली खान की फिल्म को लेकर ट्विटर पर फैन्स के रिएक्शन।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, एक फिल्म जो ओरिजनल से बेहतर है। आप जब एक बार हिंदी वर्जन देखेंगे तो फिल्म का ओरिजनल वर्जन भूल जाओगे। विक्रम वेधा फायर है। ऋतिक की एक्टिंग जबरदस्त थी। जितनी भी तारीफ करूं एक्टिंग की कम ही है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म हर पहलू में ओजिनल से बेहतर है। चाहे ऋतिक-सैफ का फेस ऑफ हो या फिर राधिका आप्टे का किरदार। यह फिल्म बहुत ही जबरदस्त है। खासकर फिल्म का बीजीएम।
एक दूसरे यूजर ने लिखा, विक्रम वेधा उम्मीदों पर खरी उतरी है। ऋतिक और सैफ अली खान बेहतरीन अंदाज में दिखे हैं। ट्विस्ट और टर्न्स से भरी हुई जबरदस्त स्टोरीलाइन।
एक और यूजर ने लिखा, फिल्म के पहले हाफ में अपने क्षण हैं, लेकिन दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट को बहुत पसंद करने वाले हैं। मैं यह बहुत ही आत्मविश्वास के साथ कह रहा हूं क्योंकि मैंने ओरिजनल वर्जन देखा है बावजूद इसके इस फिल्म ने मुझे बांधे रखा और मेरा काफी मनोरंजन किया।
बता दें कि फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन पहली बार नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं। जहां ऋतिक वेधा बनकर पुलिस से सीधा पंगा ले रहे हैं तो वहीं सैफ अली खान फिल्म में ईमानदार पुलिस अफसर विक्रम का किरदार निभा रहे हैं।

news
Share
Share