window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के ऑफर से परेशान आयुष्मान खुराना | T-Bharat
March 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के ऑफर से परेशान आयुष्मान खुराना

इन दिनों ऐक्टर आयुष्मान खुराना मिल रहे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के ऑफर्स से परेशान हैं, तभी तो ऐसी स्थिति में उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर से सलाह लेना ही बेहतर समझा। खास बात यह है कि करण ने उनकी समस्या का समाधान भी कर दिया।

 
बता दें कि यह सब एक रेडियो चैनल के पॉप्युलर शो का हिस्सा था और उसी के शूट के दौरान आयुष्मान ने करण जौहर से पूछा कि उन्हें जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के ऑफर मिलते हैं, उनसे वह खुद को कैसे बचाएं, कैसे दूर रखें?

 
इस पर करण जौहर ने तपाक से जवाब दिया, ऐसी लड़कियां जो तुम पर डोरे डाल रही हैं उन्हें यह जताने का कोई मौका मत छोड़ो कि तुम शादीशुदा हो। उनसे कह दो, सुनो, मैं शादीशुदा हूं। यह सदियों पुरानी ट्रिक है। वह लडक़ी कुछ भी कहे, उस पर हंसो और कहो, तुम बहुत फनी हो, मेरी वाइफ को तुम बहुत पसंद आओगी। या फिर ऐसा कहो, तुम बहुत खूबसूरत हो, आखिर इसका राज क्या है? जऱा बताओ, मैं भी अपनी वाइफ को गिफ्ट करना चाहूंगा। जो लड़कियां तुमपर डोरे डाल रही हैं, उन्हें यह बताने के 100 तरीके हैं कि तुम्हारी एक खूबसूरत-सी वाइफ है।

 
वाह, मानना पड़ेगा करण की काबिलियत और हाजिऱ-जबावी को। उम्मीद है कि करण की यह सलाह आयुष्मान के काम ज़रूर आएगी। फिल्मों की बात करें, तो आयुष्मान जल्द ही दो फिल्मों में नजऱ आएंगे। इनके नाम हैं, अंधाधुंध और बधाई हो।

news
Share
Share