देहरादून। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द शुरू होने जा रहे बहुप्रतीक्षित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के ऑडिशन देहरादून में हुए। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, ब्राह्मणवाला हरिद्वार बाईपास रोड, देहरादून में ऑडिशन आयोजित किए गए। ऑडिशन राउंड सुबह 8 बजे से शुरू हुए, जिसमें आयोजन स्थल पर लगभग 660 एंट्रीज़ देखी गईं। इंडियन आइडल एक क्रांतिकारी शो रहा है जो नई प्रतिभाओं की पहचान करता है उन्हें एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है और उन्हें स्टार बनाता है 2004 में प्रीमियर हुए इस शो ने देश को सलमान अली (सीज़न 10 के विजेता) सनी हिंदुस्तानी (सीज़न 11 के विजेता) और सीज़न 12 के हाल के विजेता पवनदीप राजन जैसी कई अद्भुत आवाजों के साथ देश में हलचल मचा दी अब यह शो सीज़न 13 के साथ वापस आ गया है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश