window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); चुनाव में पार्टी को पहले स्थान पर लाएंगेः महेंद्र भट्ट | T-Bharat
October 10, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

चुनाव में पार्टी को पहले स्थान पर लाएंगेः महेंद्र भट्ट

देहरादून । नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए प्रदेशभर से खासकर चमोली जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।
इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसका मैं आभारी हूं। पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे ।
मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है और जो अपेक्षा की गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर जनता व क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पंचायत चुनाव हो या फिर लोकसभा और निकाय चुनाव, पार्टी को चुनाव में पहले स्थान पर लाएंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महेंद्र भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी हर चुनाव में आगे रहेगी। उन्हें पार्टी का लंबा अनुभव है, निश्चित रूप से यह अनुभव पार्टी को आगे लाने में काम आएगा। इसके बाद महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिले।

news
Share
Share