window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); धर्मपुर नगर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम मन की बात | T-Bharat
August 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

धर्मपुर नगर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम मन की बात

देहरादून। अधिकारी हो या कर्मचारी, समाज सेवक हो या व्यापारी भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने हर कार्य को इस भावना के साथ करना चाहिए कि वह राष्ट्रनिर्माण के लिए कार्य कर रहा है महापौर सुनील उनियाल गामा ने आज धर्मपुर नगर मंडल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात सुनने के पश्चात हुई बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम जब आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो हम जो भी कार्य कर रहे हैं उसमें राष्ट्र निर्माण का भाव होना चाहिए।
गामा ने आगामी 9 से 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों का ब्यौरा कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा की भारत को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं अर्थात अब भारत के अधिकतर नागरिक आजादी के बाद जन्मे लोग हैं इस वर्ष के आजादी महोत्सव में देश के प्रत्येक आवास पर तिरंगा फहराने का प्रधानमंत्री का मकसद देश के प्रत्येक नागरिक एवं परिवार को राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम को भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, तिरंगा अभियान के संयोजक विनोद रागढ़, मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी ने भी संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता महेश्वर बहुगुणा,पार्षद राजपाल पयाल, आलोक कुमार, महिपाल धीमान, महानगर किसान मोर्चा के महामंत्री सुभाष बालियान, वाणी विलास तिवारी,रविंद्र राज अरोड़ा, शशि जोशी, नवीन नौटियाल, अजय शर्मा, मनोज धीमान, इंदु पुंडीर, अनीता, पारुल निषाद, गीता शर्मा ,नीशू शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भाजपा महानगर महामंत्री रतन चैहान के अनुसार देहरादून महानगर के सभी 13 मंडलों में आज प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात के पश्चात हर घर तिरंगा अभियान हेतु बैठक हुई इन बैठकों में प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, तिरंगा अभियान के प्रदेश सह संयोजक वीरेंद्र बिष्ट आदि ने विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

news
Share
Share