देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। चार दिन से प्रदेश में 300 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 331 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 237 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 1800 से ऊपर पहुंच गई है। प्रदेश में फिलहाल 1835 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 1748 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 2221 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 136, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 53, अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में दो, चमोली में सात, चंपावत में एक, पौड़ी में आठ, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग में 34, टिहरी में व उत्तरकाशी में 11-11 और ऊधमसिंह नगर में 38 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.31 प्रतिशत और संक्रमण दर 12.97 प्रतिशत दर्ज की गई।
Her khabar sach ke sath

More Stories
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र