window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने रक्षाबंधन की बधाई दी | T-Bharat
August 6, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने रक्षाबंधन की बधाई दी

देहरादून, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रक्षाबंधन पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं प्रेम का प्रतीक है, वहीं बहन द्वारा भाई की मंगल कामना और भाई द्वारा बहन की रक्षा किये जाने के संकल्प से जुड़ा है। उन्होंने  इस पर्व पर सभी के जीवन में सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की है।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पर्व महिलाओं के प्रति आदर सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर ऐसा वातावरण बनाने का संकल्प लें, जहां महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा का सम्मान हो. वे सुरक्षित महसूस करें। महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण, कार्यों व प्रयासों में अपना हरसंभव योगदान दें।

news
Share
Share