रुड़की। प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड के मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता अशोक वर्मा के बेटे रिजूल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अपनी पत्नी के साथ घर पर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सुबह के समय उसको गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने के बाद मेडिकल कराया जा रहा है।इस मामले में अशोक वर्मा अभी भी फरार है। वहीं कई दिन से पुलिस को अशोक वर्मा के बेटे की लोकेशन मिल रही थी, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दूसरी ओर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्या पाल ने बताया कि आरोपित भाजपा नेता की भी तलाश की जा रही है।बताते चलें कि पिछले माह प्रॉपर्टी डीलर इमरान कि भाजपा नेता के गेस्ट हाउस की छत से गिरकर मौत हो गई थी इसमें प्रॉपर्टी डीलर के स्वजन की ओर से भाजपा नेता और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
Her khabar sach ke sath


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक