window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); केंद्रीय अपर सचिव वित्त ने हिलान्स ग्रोथ सेन्टर का निरीक्षण किया | T-Bharat
June 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

केंद्रीय अपर सचिव वित्त ने हिलान्स ग्रोथ सेन्टर का निरीक्षण किया

रूद्रपुर। अपर सचिव वित्त भारत सरकार एवं सेन्ट्रल प्रभारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर सज्जन सिंह यादव शुक्रवार को रूद्रपुर स्थित हिलान्स ग्रोथ सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने स्वंय सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा। इस दौरान उन्होने स्वंय सहायता समूह की अध्यक्ष चन्द्रमणी दास से समूह द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होने समूह के कार्यों की सराहना करते हुए स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को शुभकामनाऐं दी।
इस दौरान जिलाधिकारी युलग किशोर पंत, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, परियोजना निर्देशक डीआरडीओ हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी सहित अन्य अधिकारीगण व स्वंय सहायता समूह की महिलाऐं उपस्थित रहे।

news
Share
Share