window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); पांच दिन से लापता छात्र को पुलिस ने उसकी मां को सौंपा | T-Bharat
June 20, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

पांच दिन से लापता छात्र को पुलिस ने उसकी मां को सौंपा

देहरादून। देहरादून से पिछले पांच दिनों से लापता किशोर को चकराता पुलिस ने सकुशल बरामद कर दिया है। किशोर के परिजनों को पुलिस ने चकराता बुलाकर उसकी मां की सुपुर्दगी में सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
14 वर्षीय आलोक कुमार पुत्र शिवचंद निवासी 115 शिवाजी मार्ग कांवली रोड लक्ष्मण चैक शहर कोतवाली देहरादून 21 अगस्त को अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी मिसिंग दर्ज कराई। बताया कि परिजनों से किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गया। जिसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने किशोर का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाने के साथ ही उसकी तलाश शुरू की। किशोर की लोकेशन पुलिस को चकराता और त्यूणी क्षेत्र के मध्य में मिली। चकराता पुलिस ने किशोर को बरामद कर लिया। परिजनों को मौके पर बुलाया गया। थानाध्यक्ष सतेंद्र भाटी ने बताया कि आलोक कुमार को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। जिस पर आलोक की मां ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

news
Share
Share